92 साल पहले आज ही के दिन उड़ी थी भारत की पहली एयरलाइन, जानिए टाटा एयरलाइंस से लेकर एयर इंडिया बनने की दिलचस्प स्टोरी
92 साल पहले आज ही के दिन उड़ी थी भारत की पहली एयरलाइन, जानिए टाटा एयरलाइंस से लेकर एयर इंडिया बनने की दिलचस्प स्टोरी Tata Success Story: 15 अक्टूबर 1932. यानी 92 साल पहले आज ही का दिन. यह दिन टाटा ग्रुप और भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. 15 अक्टूबर 1932 को ही टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन जेआरडी टाटा ने पहली बार कराची से मुंबई के लिए भारत की पहली कॉमर्शियल उड़ान भरी थी. WhatsApp चैनल से जुड़ें 1 / 9 आज हम आपको सपनों और मानव साहस भावना की एक ऐसी दिलचस्प स्टोरी के बारे में बताएंगे जिससे एयर इंडिया यानी टाटा एयरलाइंस की स्थापना हुई. भारत के आज़ाद होने से पहले से लेकर आज़ादी तक और उसके बाद भी एयर इंडिया ने आसमान के बदलते नज़ारे देखे हैं. 2 / 9 92 साल पहले आज ही के दिन टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन जेआरडी टाटा ने पहली बार कराची से मुंबई के लिए भारत की पहली कॉमर्शियल उड़ान भरी थी. भारत के पहले कॉमर्शियल पायलट जेआरडी टाटा, टाटा ग्रुप के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे और उन्हें भारत में नागरिक उड्डयन का जनक माना जाता है. 3 / 9 29 जुलाई 1904 को पेरिस में जन्मे जेआ...