CM Yogi: हथियार लहराए या हुड़दंग करें तो...मुहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी ने सुनाया फरमान

 

CM Yogi: हथियार लहराए या हुड़दंग करें तो...मुहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी ने सुनाया फरमान

Kanwar Yatra and Muharram: कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आला पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए. 
Yogi Adityanath on Kanwar Yatra Muharram

Kanwar Yatra and Muharram 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा और मुहर्रम में हुड़दंग और हंगामा करने वालों को लेकर कड़ी चेतावनी दी है.

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समीक्षा बैठक करते हुए कहा, कांवड़ यात्रा हो या मुहर्रम सभी धर्मों की आस्था का सम्मान है, लेकिन किसी तरह ही नई परंपरा की इजाजत नहीं दी जाएगी. 

सीएम योगी ने कहा, दूसरे धर्म की धार्मिक भावना को चोट पहुंचाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कांवड़ यात्रा के रूट पर कहीं भी खुले में मांस की बिक्री न हो.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुलाई अगस्त में त्योहारों को लेकर पुलिस कमिश्नरों और मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों और एसपी के साथ तैयारियों की समीक्षा में ये निर्देश दिए हैं. 

22 जुलाई से सावन महीना शुरू हो रहा है. सावन की शिवरात्रि और नागपंचमी और रक्षाबंधन का त्योहार भी पड़ रहा है. 

सात से नौ जुलाई तक जगन्नाथ रथ यात्रा और 17-18 जुलाई तक मोहर्रम और 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पड़ रही है. 

सीएम योगी ने कहा, कावंड़ यात्रा आस्था और उमंग का प्रतीक है, इसमें संगीत भी हो सकता है, लेकिन डीजे,गाना-बजाना तेज आवाज में नहीं होना चाहिए. 

डीजे की ऊंचाई भी एक सीमा में ही हो. हुड़दंग औऱ हुल्लड़बाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

कांवड़ शिविरों के आयोजन के लिए बनी कमेटियों की मदद ली जाए. 

भीड़ को सही जगहों पर नियंत्रित करने के साथ रूट डायवर्जन, पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए.

 कांवड़ यात्रा के मार्ग पर पुराने बिजली के खंभे और झूलते-लटकते तारों को हटा लिया जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और न कोई हादसा हो.

श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिरों और शिवालयों के आसपास भी पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश भी भी सीएम ने दिए. मोहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया से जुड़ी समितियों और पीस कमेटी के बीच बातचीत पर जोर दिया. 

ताजिया की ऊंचाई को लेकर भी सख्त हिदायत दी, ताकि बिजली के तारों से किसी भी प्रकार का कोई हादसा न हो. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

47 की उम्र में भी सिंगल है ये हसीना, लेकिन लगती है बला की खूबसूरत; एक फिल्म से हिला दिया था बॉक्स ऑफिस; फिर करियर पर लगा ग्रहण

Imran Khan: ...तो खत्म हो जाएगा इमरान खान का करियर? अब पार्टी पर बैन लगाएगी शहबाज सरकार

UP के 32 लाख बुजुर्गों के लिए आई गुड न्यूज़, सरकार 31 जुलाई तक अकाउंट में भेजेगी पैसे