UP के 32 लाख बुजुर्गों के लिए आई गुड न्यूज़, सरकार 31 जुलाई तक अकाउंट में भेजेगी पैसे

 

UP के 32 लाख बुजुर्गों के लिए आई गुड न्यूज़, सरकार 31 जुलाई तक अकाउंट में भेजेगी पैसे

UP Old Age Pension: उत्तर प्रदेश में 52 लाख बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिलती है, लेकिन 15 जून तक सिर्फ 20 लाख लाभार्थियों के अकाउंट में ही पहली किस्त ट्रांसफर हुई थी और 32 लाख बुजुर्गों को अब तक पेंशन का इंतजार है.
UP के 32 लाख बुजुर्गों के लिए आई गुड न्यूज़, सरकार 31 जुलाई तक अकाउंट में भेजेगी पैसे

UP Old Age Pension: उत्तर प्रदेश में 32 लाख बुजुर्गों के लिए गुड न्यूज़ आई है और सरकार ने 31 जुलाई तक वृद्धावस्था पेंशन की पहली किश्त भेजने वाली है. 



बता दें कि यूपी में 52 लाख बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिलती है, लेकिन 15 जून तक सिर्फ 20 लाख लाभार्थियों के अकाउंट में ही पहली किस्त ट्रांसफर हुई थी. तकनीकी दिक्कत की वजह से 32 लाख बुजुर्गों को अब तक पेंशन नहीं मिल पाई है. 


अब समाज कल्याण विभाग ने दावा किया है कि बाकी बजे 32 लाख लाभार्थियों को पेंशन की पहली किस्त इस महीने के अंत तक भेज दी जाएगी और उन्हें ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी.

उत्तर प्रदेश में जिन 32 लाख बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन की पहली किश्त अब तक नहीं मिली है, उनके लिए सीडीओ ऑफिस में विशेष इंतजाम किया गया है. 


अब तक आधार कार्ड के वेरिफिकेशन और बैंक से एनपीसीआई अकाउंट को एनपीसीआई के पोर्टल पर लिंक करने में दिक्कत आ रही थी, जिस वजह से वृद्धा पेंशन की रकम ट्रांसफर नहीं हो पाई थी. अब समाज कल्याण विभाग के अफसरों का दावा है कि 32 लाख लाभार्थियों को 31 जुलाई तक पहली किश्त भेज दी जाएगी.

एनपीसीआई पोर्टल पर बैंक अकाउंट लिंक करना जरूरी

केंद्र और राज्य सरकार अब किसी भी तरह के लाभ को सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है.


 इसके लिए लाभार्थियों के बैंक अकाउंट को एनपीसीआई पोर्टल पर लिंक करना जरूरी है और इसके लिए निर्देश दिए गए हैं. 


ऐसे में जिन लाभार्थियों के बैंक अकाउंट अब तक एनपीसीआई पोर्टल पर लिंक नहीं हुए हैं, उन्हें इसे कराना जरूरी है. इसके लिए उन्हें अपने बैंक में जाकर आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ बैंक अकाउंट को एनपीसीआई पोर्टल से लिंक करने का एक आवेदन देना होगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

47 की उम्र में भी सिंगल है ये हसीना, लेकिन लगती है बला की खूबसूरत; एक फिल्म से हिला दिया था बॉक्स ऑफिस; फिर करियर पर लगा ग्रहण

Imran Khan: ...तो खत्म हो जाएगा इमरान खान का करियर? अब पार्टी पर बैन लगाएगी शहबाज सरकार