Health Tips For Monsoon: बारिश वाली बीमारियां बन सकती है खतरनाक, बदलते मौसम में ऐसे करें खुद का बचाव

 

Health Tips For Monsoon: बारिश वाली बीमारियां बन सकती है खतरनाक, बदलते मौसम में ऐसे करें खुद का बचाव

Health Tips For Monsoon: अगर दवाइयों का सहीं चयन होता है तो इस पद्धति से इलाज के माध्यम से मरीज को जल्दी आराम लग जाता है। इसमें कोई भी बीमारियां का एक जैसा इलाज नहीं किया जाता है।

Health Tips For Monsoon: बारिश वाली बीमारियां बन सकती है खतरनाक, बदलते मौसम में ऐसे करें खुद का बचाव

HIGHLIGHTS

  1. जागरूक होकर बीमारियों से करें बचाव।
  2. होम्योपैथी में बीमारियों का इलाज संभव है।
  3. घर और आसपास पानी एकत्रित नहीं होने दें

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Health Tips For Monsoon: बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके लिए डॉक्टर से इलाज के साथ ही हमें इस बात के लिए जागरूक होना चाहिए कि हम बीमारियों से कैसे बच सकते हैं। इस मौसम में सर्दी-खांसी, दस्त, उल्टी, बुखार आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

पानी को उबालकर पीएं

बारिश के मौसम में बीमारियों से कैसे खुद का बचाव करें। इस विषय में हमनें होम्योपैथी डॉक्टर अमर कविराज से बात की। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए हमें यह देखना चाहिए कि हमारे घर में जो पानी आ रहा है, उसमें कहीं से गंदा पानी तो मिलकर नहीं आ रहा है। साथ ही हमेशा पानी को उबालकर ही पीएं। इससे भी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

पानी एकत्रित ना होने दें

डॉ. अमर ने कहा, 'इस मौसम में डेंगू-मलेरिया का भी खतरा बना रहता है। इसके लिए हमें घर और घर के आसपास कहीं भी पानी एकत्रित नहीं होने देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि अगर हम इन बातों का ध्यान रख लेते हैं, तो बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।

होम्योपैथी मेडिकल में इलाज संभव

डॉक्टर कविराज ने बताया कि इन बीमारियों का इलाज होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में भी उपलब्ध है, लेकिन लोगों में भ्रांतियां है कि इससे इलाज में मरीज को ठीक होने में समय लगता है। ऐसा कुछ भी नहीं होता है। अगर दवाइयों का सहीं चयन होता है तो इस पद्धति से इलाज के माध्यम से मरीज को जल्दी आराम लग जाता है।

इसमें कोई भी बीमारियां का एक जैसा इलाज नहीं किया जाता है। हर बीमारी के का इलाज लक्षणों को पताकर किया जाता है। अगर सिर भी दर्द कर रहा है तो उसका कारण जानकर मरीजों को अलग-अलग दवाईयां दी जाती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तापसी पन्नू की 'फिर हसीन दिलरुबा' देगी 9 अगस्त को OTT पर दस्तक, जल्द होगी दिव्यांका-विवेक की 'घर वापसी'

SBI Loan Rates: स्टेट बैंक का कर्ज हुआ महंगा, ब्याज दरों में इजाफा; जानिए आपकी EMI कितनी बढ़ जाएगी