IND Vs ZIM 5th T20I Highlights: भारत ने 4-1 से टी20 सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को आखिरी मैच में 42 रनों से हराया

IND Vs ZIM 5th T20I Highlights: भारत ने 4-1 से टी20 सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को आखिरी मैच में 42 रनों से हराया

IND Vs ZIM 5th T20I: भारत आखिरी मैच में दो बदलाव के साथ उतरी। ऋतुराज गायकवाड़ और खलील अहमद को आराम दिया गया। इनकी जगह रियान पराग और मुकेश कुमार को मौका दिया गया। भारत के विकेटकीपर संजू सैमसन ने 58 रन की शानदार पारी खेली।


IND vs ZIM 5th T20I Highlights: भारत ने 4-1 से टी20 सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को आखिरी मैच में 42 रनों से हराया
भारत ने जिम्बाब्वे को 5वें मुकाबले में हराया।

HIGHLIGHTS

  1. भारत के लिए संजू सैमसन ने जड़ा अर्धशतक।
  2. भारत ने जिम्बाब्वे को 5वें टी20 में 42 रन से हराया।
  3. टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज पर अपना कब्जा किया।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ZIM 5th T20I Highlights: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला गया। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स में हुआ, जिसमें मैन इन ब्लू ने 42 रनों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने सीरीज 4-1 से जीत ली है। शिवम दुबे प्लेयर ऑफ द मैच और वॉशिंगटन सुंदर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

125 रन पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 168 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 18.3 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। टीम के लिए डायन मायर्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। जबकि तदिवनाशे मरुमानी और फराज अकरम ने 27-27 रन की पारी खेली।

भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 22 रन देकर 4 विकेट चटकाएं। उनके अलावा शिवम दुबे को 2 सफलता मिली। तुषार देशपांडे, अभिषेक शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट झटका।

संजू सैमसन का अर्धशतक, दुबे का भी दिखा जलवा

भारत ने एक समय में 40 रनों पर 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद संजू सैमसन और रियान पराग के बीच 65 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने टीम को संभाला। संजू ने 45 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और एक चौका लगाया। रियान ने 22 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी ने 2 विकेट झटके। रजा, रिचर्ड और मावूता को एक-एक सफलता मिली।

स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

भारत बनाम जिम्बाब्वे प्लेइंग 11

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे

सिकंदर रजा (कप्तान), तदिवनाशे मरुमानी, वेसले मधवरे, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर),फराज अकरम, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैंडन मावूता।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Health Tips For Monsoon: बारिश वाली बीमारियां बन सकती है खतरनाक, बदलते मौसम में ऐसे करें खुद का बचाव

तापसी पन्नू की 'फिर हसीन दिलरुबा' देगी 9 अगस्त को OTT पर दस्तक, जल्द होगी दिव्यांका-विवेक की 'घर वापसी'

SBI Loan Rates: स्टेट बैंक का कर्ज हुआ महंगा, ब्याज दरों में इजाफा; जानिए आपकी EMI कितनी बढ़ जाएगी