Seasonal Diseases: मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स, होम्योपैथी चिकित्सा है मददगार
Seasonal Diseases: मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स, होम्योपैथी चिकित्सा है मददगार
होम्योपैथी उपचार की ऐसी विधा है जिसमें बिना किसी दर्द के परेशानी दूर की जाती है। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में मौसम के बदलते ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार लक्षणों को नजरअंदाज करने पर बीमारियां गंभीर हो जाती हैं, इसलिए समय रहते ही इलाज शुरू कर देना चाहिए।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Seasonal Diseases: होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अमर कविराज के मुताबिक, वर्षा के मौसम में बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी होती है। इसके लिए डॉक्टर से इलाज के साथ ही हमें इस बात के लिए जागरूक होना चाहिए कि हम बीमारियों से कैसे बच सकते हैं। इस मौसम में सर्दी-खांसी, दस्त, उल्टी, बुखार आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे बचाव के लिए हमें यह देखना चाहिए कि हमारे घर में जो पानी आ रहा है, उसमें कहीं से गंदा पानी तो मिलकर नहीं आ रहा है। हमेशा पानी उबालकर पीएं। इससे भी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
मच्छर जनित बीमारियों का खतरा
इस मौसम में डेंगू-मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारी का भी खतरा बना रहता है। इसके लिए हमें घर और घर के आसपास कहीं भी पानी एकत्रित नहीं होने देना चाहिए। यदि हम इन बातों का ध्यान रख लेते हैं, तो बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
इन बीमारियों का इलाज होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में भी उपलब्ध है, लेकिन लोगों में भ्रांतियां हैं कि इससे इलाज में मरीज को ठीक होने में समय लगता है। ऐसा कुछ भी नहीं होता है।
होम्योपैथी चिकित्सा जल्दी मिलेगी राहत
- यदि दवाइयों का सही चयन होता है, तो इस पद्धति से इलाज के माध्यम से मरीज को जल्दी आराम लग जाता है।
- इसमें किसी भी बीमारी का एक जैसा इलाज नहीं किया जाता है।
- हर बीमारी का इलाज लक्षणों को पता कर किया जाता है।
- यदि सिर भी दर्द कर रहा है, तो उसका कारण जानकर मरीजों को अलग-अलग दवाइयां दी जाती हैं।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें