Watch: भारत-पाक मैच में आपने मिस कर दी ये चीज

 भारत-पाक मैच में आपने मिस कर दी ये चीज, जब एक टांग पर चला पाक बैटर, तो भारतीय प्लेयर का पिघला दिल

India vs Pakistan WCL Final: क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान के बीच जंग का शोर पूरी दुनिया में गूंजता नजर आता है. 13 जुलाई को एक बार फिर फैंस ने इस राइवलरी का लुत्फ उठाया. दोनों टीमें वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में भिड़ीं, जहां सभी सीनियर प्लेयर्स खेलने उतरे थे. इस दौरान एक दिल छू लेने वाला मूमेंट कैमरे में कैद हो गया. 
Rohin Uthappa

WCL Final: क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान के बीच जंग का शोर पूरी दुनिया में गूंजता नजर आता है. 13 जुलाई को एक बार फिर फैंस ने इस राइवलरी का लुत्फ उठाया. दोनों टीमें वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में भिड़ीं, जहां सभी सीनियर प्लेयर्स खेलने उतरे थे. इस दौरान एक दिल छू लेने वाला मूमेंट कैमरे में कैद हो गया. पाकिस्तान के दिग्गज मिस्बाह उल हक बीच मैच में क्रैंप का शिकार हो गए और उनके लिए चलना मुश्किल हो गया था. लेकिन फिर भारतीय खिलाड़ी ने दिल जीत लिया. 

पाकिस्तान चैंपियंस की टीम इंडिया चैंपियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. टीम को ठीक-ठाक शुरुआत मिल गई थी, लेकिन एक ऐसा दौर आया जब टीम एक-एक रन को तरस रही थी. जिसके बाद पूरी जिम्मेदारी मिस्बाह उल हक और कप्तान यूनिस खान पर थी, लेकिन मिस्बाह को क्रैंप के चलते रिटायर्ड हर्ट होना पड़ गया. इस दौरान उन्हें चलने में काफी दिक्कत हो रही थी और मैदान में विकेटकीपर के तौर पर तैनात रॉबिन उथप्पा ने उन्हें सहारा दिया. रॉबिन उथप्पा और मिस्बाह के साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

47 की उम्र में भी सिंगल है ये हसीना, लेकिन लगती है बला की खूबसूरत; एक फिल्म से हिला दिया था बॉक्स ऑफिस; फिर करियर पर लगा ग्रहण

Imran Khan: ...तो खत्म हो जाएगा इमरान खान का करियर? अब पार्टी पर बैन लगाएगी शहबाज सरकार

UP के 32 लाख बुजुर्गों के लिए आई गुड न्यूज़, सरकार 31 जुलाई तक अकाउंट में भेजेगी पैसे