Mars News: मंगल ग्रह का युद्ध के देवता से कैसा कनेक्शन? 6 प्वाइंट्स में दूसरी दुनिया की कहानी
Mars News: मंगल ग्रह का युद्ध के देवता से कैसा कनेक्शन? 6 प्वाइंट्स में दूसरी दुनिया की कहानी MARS Facts: धरती पर रहने वालों को आसमान में दिखाई देने वाले चमकीले तारे हमेशा से आकर्षित करते रहे हैं. ऐसे ही एक ग्रह के करीब पहुंचने की कोशिश हो रही है. वह है मंगल ग्रह. बहुत कुछ पृथ्वी से मेल खाता है लेकिन जीवन की संभावनाएं नहीं है. हां, पहले वहां पानी होने के सबूत जरूर मिल रहे हैं. इस समय दुनियाभर के साइंटिस्ट दूसरी दुनिया की तलाश कर रहे हैं. जी हां, धरती से करीब मंगल ग्रह के बारे में नई-नई जानकारियां इकट्ठा की जा रही हैं. कोई मंगल पर बस्ती बसाने की बातें कर रहा है तो कोई धरती के बाद मंगल को विकल्प कह रहा है. ऐसी तमाम संभावनाओं पर चल रही चर्चाएं लोगों में एक कौतूहल पैदा कर रही हैं. बुजुर्गों को लग रहा है कि ऐसा कैसे हो पाएगा. युवा जोश आशा से भरपूर है कि वो दिन आएगा जब धरती से मंगल पर आना जाना संभव हो जाएगा. ऐसे में यह समझना दिलचस्प है कि मंगल यानी Mars Planet पर ऐसा क्या है जो पूरी दुनिया धरती से पलायन कर वहीं बसने के सपने देख रही है. सौर मंडल में सूर्य से चौथा ग्रह ...